देवरिया के युवक की हत्या के मामले में दम्पति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में देवरिया के लार क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने के मामलें में पुलिस ने एक दम्पति को गिरफ्तार
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के लार क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने के मामलें में पुलिस ने एक दम्पति को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात जून को लार क्षेत्र के कुइचवर गांव में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। युवक की पहचान सिवान जिला निवासी ओमप्रकाश मद्धेशिया के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि इस मामले की विवेचना में प्रकाश में परमार्थ प्रसाद और उसकी पत्नी रजनी देवी को लार रोड स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश रजनी को काफी समय से ब्लेकमेल कर रहा था । इससे परेशान होकर रजनी ने ओमप्रकाश को फोन पर बुलाकर पति पत्नी ने मिलकर उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था।
हत्यारोपी दम्पति को जेल भेज दिया।