देश में 29 लाख के पार हुए कोरोना केस

देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से अपने पैर पसार रहा है... पिछले 24 घंटे में कोरोना के 68 हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.. वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 29 लाख के पार पहुंच गया है;

Update: 2020-08-21 12:25 GMT

 

देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से अपने पैर पसार रहा है... पिछले 24 घंटे में कोरोना के 68 हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.. वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 29 लाख के पार पहुंच गया है... लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 21 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में भी तेजी आई है... अब आपको बताते हैं देश और दुनिया में कोरोना ने कितनी तबाही मचाई है...भारत में कोरोना संक्रमण कितनी तेज गति के साथ फैलता जा रहा है, इसका अंदाजा रोज बढ़ने वाले मामलों की संख्या को देखकर ही लगाया जा सकता है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 68,898 नए मरीज सामने आए और 983 लोगों की मौतें हो गई है. यहां अब तक 29,05,824 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से करीब 54,849 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात ये है कि 21,58,947 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. अब आपको बताते है देश के प्रभावित राज्यों का हाल.

देश के प्रभावित राज्यों का हाल
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या हुई 6,43,289
तमिल नाडु में कोरोना से संक्रमित हुए 3,61,435 लोग
आंध्र प्रदेश में कोरोना का संक्रमण 3,25,396 लोगों में फैला
कर्नाटक में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 2,56,975
उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 1,72,334

ICMR के मुताबिक, 20 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 36 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग 24 घंटे में की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. अब नज़र डालते हैं दुनियाभर के आंकड़ो पर,

कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2,28,60,191
महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा हुआ 7,97,105
कोरोना को अबतक 1,55,15,727 लोगों ने दी मात
दुनियाभर में एक्टिव केस की संख्या हुई 65,47,359
24 घंटे में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 2,67,964
24 घंटे में मरने वालों की संख्या हुई 6,188

दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. लेकिन भारत में नए मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. और कहा जा रहा है कि नए केसों की संख्या इसी रफ्तार से बढ़ी तो मुमकिन है हम ब्राजील को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर दो की स्थिति में आ जाएं. हालांकि भारत के लिए राहत भरी बात ये है कि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या काफी है और रिकवरी रेट 70 फीसदी आसपास है जो बाकी देशों से काफी ज्यादा है

 

Full View

Tags:    

Similar News