देशभर में कोरोना के रिकॉर्ड आठ लाख से अधिक नमूनों की जांच

कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में रिकॉर्ड 8,30,391 नमूनों की जांच की गयी है।

Update: 2020-08-13 16:12 GMT

नयी दिल्ली । कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में रिकॉर्ड 8,30,391 नमूनों की जांच की गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 अगस्त को देशभर में 8,30,391 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,68,45,688 हो गयी है। इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,433 हो गयी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक रिकॉर्ड 66,999 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 23,96,637 हो गयी है हालांकि 12 अगस्त को 56,383 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 942 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 9,674 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय संक्रमण के 6,53,622 सक्रिय मामले हैं।

 

Full View

Tags:    

Similar News