नकली मुद्रा आतंकवाद की वृद्धि में योगदान : राजनाथ

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली नकली मुद्रा आंतकवाद को ऑक्सीजन देने का काम करती;

Update: 2017-10-10 21:32 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली नकली मुद्रा आंतकवाद को ऑक्सीजन देने का काम करती है और उन्होंने देश भर में नकली मुद्रा के गिरोह पर लगाम लगाने के लिए एनआईए का अभिवादन किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नए मुख्यालय का उद्धघाटन करने के बाद सिंह ने कहा,"उच्च गुणवत्ता वाली नकली मुद्रा आंतकवाद की वृद्धि में योगदान देती है।"

उन्होंने कहा, "उच्च गुणवत्ता वाली नकली मुद्रा आंतकवाद को ऑक्सीजन देने का काम करती है।"

राजनाथ ने देश में नकली मुद्रा के प्रसार को रोकने के लिए एनआईए की विभिन्न पहलों की सराहना भी की।  कुल 166 मामलों में, एनआईए आतंकी वित्तपोषण और नकली मुद्रा के 41 मामलों की जांच कर रही है।

Similar News