जर्मनी में कोरोना के मद्देनजर संपर्क संबंधी प्रतिबंध 29 जून तक बढ़े

जर्मनी में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार के रोकने के लिए सामाजिक संपर्कों से संबंधित प्रतिबंधों को 29 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया

Update: 2020-05-27 10:08 GMT

बर्लिन  । जर्मनी में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार के रोकने के लिए सामाजिक संपर्कों से संबंधित प्रतिबंधों को 29 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

जर्मन मंत्रिमंडल ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

मंत्रिमंडल ने कहा, “संघीय सरकार और राज्य कोरोना वायरस के मद्देनजर संपर्कों पर प्रतिबंधों को लेकर संयुक्त निर्णय पर सहमत हो गये हैं। संघीय चांसलकर के विभाग प्रमुख और सीनेट और राज्यों के चैन्सलरी के प्रमुखों के संयुक्त निर्णय में महत्वपूर्ण बात यह है कि संपर्कों से संबंधित प्रतिबंध 29 जून तक जारी रहेंगे।”

बयान के अनुसार नागरिकों को सामाजिक संपर्कों को कम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 मार्च को कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार विश्व में अब तक कोरोना वायरस से 343,500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। विश्व में कोरोना वायरस संक्रमिताें की संख्या 54 लाख के आंकड़े को पार कर गयी है।


Full View

Tags:    

Similar News