कांग्रेस इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी: गर्ग

हरियाणा कांग्रेस 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 35वां बलिदान दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी।

Update: 2019-10-29 14:33 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 35वां बलिदान दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता बजरंगदास गर्ग ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि पार्टी ने श्रीमती गांधी का बलिदान दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे भारत में बनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी ने देश की विश्व स्तर पर छवि बनाने का काम किया। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने शासनकाल में वर्ष 1971 में न केवल आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले

पाकिस्तान को विभाजित कर बंगलादेश के रूप में अगले राष्ट्र का निर्माण किया बल्कि पाकिस्तान सेना के 90 हजार से अधिक सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिये भी मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी विश्वस्तरीय नेता थीं।

Full View

Tags:    

Similar News