केरल, तमिलनाडु, पंजाब में कांग्रेस ने आधी सीटें जीती

निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि केरल, पंजाब और तमिलनाडु को मिलाकर लोकसभा की 50 सीटें हैं, जिनमें कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं

Update: 2019-05-23 23:41 GMT

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि केरल, पंजाब और तमिलनाडु को मिलाकर लोकसभा की 50 सीटें हैं, जिनमें कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं।

गुरुवार की शाम तक मिले आंकड़े बताते हैं कि केरल की 20 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 15 पर जीत मिली। जबकि पंजाब और तमिलनाडु में इसे आठ-आठ सीटें मिली हैं।

इसके अलावा 10 राज्यों में कांग्रेस को एक-एक सीट मिली हैं। ये राज्य हैं- बिहार, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नगालैंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी।

पार्टी बाकी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अपना खाता तक नई खोल पाई।

Full View

Tags:    

Similar News