श्रम विभाग के हितग्राहियों को कलेक्टर ने चेक सौंपे

कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना ने श्रम विभाग में संचालित विश्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु में अनुग्रह सहायता योजना के तहत दो हितग्राहियों को कुल 55 हजार रूपए के चेक प्रदान किए।;

Update: 2017-03-21 18:20 GMT

धमतरी। कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना ने श्रम विभाग में संचालित विश्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु में अनुग्रह सहायता योजना के तहत दो हितग्राहियों को कुल 55 हजार रूपए के चेक प्रदान किए। धमतरी विकासखण्ड के ग्राम खरेंगा निवासी पंजीकृत श्रमिक जगदीशराम साहू की मृत्यु गत दिनों हो गई। उनकी पत्नी श्रीमती गंगा बाई को 30 हजार रूपए की अनुग्रह सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

इसी तरह ग्राम डोमा निवासी सोमनाथ साहू को उक्त योजनांतर्गत 25 लाख रूपए का चेक कलेक्टर ने अपने कक्ष में प्रदान किया। उनके पिता बसंत साहू की मृत्यु के उपरांत यह चेक दिया गया। इस अवसर पर श्रम पदाधिकारी श्रीमती श्रद्धा केसरवानी उपस्थित थीं। 

Tags:    

Similar News