चीन की सहायता सामग्री सबसे कीमती सोंगगन उपहार : थाई उप प्रधानमंत्री
थाईलैंड के इस सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर, चीनी उद्यमों और मैत्रीपूर्ण संगठनों द्वारा थाईलैंड को महामारी-रोधी सामग्री दान करने का समारोह चीनी दूतावास में आयोजित किया गया था;
बीजिंग। 13 अप्रैल को थाई नव वर्ष सोंगक्रान महोत्सव था। थाईलैंड के इस सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर, चीनी उद्यमों और मैत्रीपूर्ण संगठनों द्वारा थाईलैंड को महामारी-रोधी सामग्री दान करने का समारोह चीनी दूतावास में आयोजित किया गया था। थाई उप प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनुतिं चारणविरकुल ने कहा कि चीन द्वारा दान की गई महामारी निवारण सामग्री थाईलैंड द्वारा प्राप्त सबसे कीमती सोंगगन महोत्सव उपहार है।
चीनी सरकार व प्रासंगित गैर-लाभकारी संगठन ने पहले ही थाईलैंड को महामारी विरोधी चिकित्सा आपूर्ति के कई बैच दान किए हैं। वर्तमान सहायता सामग्री में एन95 मास्क, सुरक्षात्मक कपड़े, सुरक्षात्मक चश्मे आदि 202 बक्से शामिल हैं।
थाईलैंड में चीनी दूतावास के अंतरिम दूत यांग शिन, थाई उप प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनुतिं चारणविरकुल सामग्री सौंपने के समारोह में शामिल हुए।