कोरोना वायरस के मुकाबले में चीन की कोशिशें रंग लाएंगी : गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कहा कि नए कोरोना वायरस के मुकाबले में चीन की कोशिशें जरूर रंग लाएंगी

Update: 2020-02-17 22:22 GMT

बीजिंग/इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कहा कि नए कोरोना वायरस के मुकाबले में चीन की कोशिशें जरूर रंग लाएंगी। पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाक विदेश मंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि नये कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में चीन ने बेहद शक्तिशाली और प्रभावी कदम उठाए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इतनी जटिल स्थिति में जल्द समाधान खोजना मुश्किल है, लेकिन चीन सरकार ने महामारी के मुकाबले के लिए अथक प्रयास किए हैं। विश्वास है कि इन कोशिशों से यह बीमारी कम होगी।

Full View

Tags:    

Similar News