हर्ष फायर के दौरान गोली लगने से बालक की मौत

मध्यप्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में एक निजी कार्यक्रम के दौरान किए गए हर्ष फायर में सात वर्षीय एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गयी है।

Update: 2020-07-21 11:07 GMT

गुना । मध्यप्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में एक निजी कार्यक्रम के दौरान किए गए हर्ष फायर में सात वर्षीय एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम इमलिया के शिवराम यादव के घर कल रात बच्चे के जन्मदिन का कार्यक्रम था, जिसमें उनके रिश्तेदार का बेटा 7 वर्षीय कान्हा शामिल हुआ था। इसी दौरान कान्हा के पड़ोसी गिर्राज शर्मा ने गैर लाइसेंसी हथियार से हर्ष किया और गोली कान्हा के सिर में गोली लगी। घटना के बाद परिजन लहूलुहान कान्हा को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 

Full View

Tags:    

Similar News