चौकी इंचार्ज पर लगाया पिटाई करने का आरोप 

नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद में अंकित त्यागी व मोहन शर्मा वार्डन के रूप में अवैतनिक पद पर निरंतर सेवा देते आ रहे हैं;

Update: 2017-07-19 18:29 GMT

गाजियाबाद। नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद में अंकित त्यागी व मोहन शर्मा वार्डन के रूप में अवैतनिक पद पर निरंतर सेवा देते आ रहे हैं। अंकित त्यागी व मोहन शर्मा ने थाना सिहानी गेट में चौकी इन्चार्ज भूपेन्द्र सिंह व सिपाही मनोज नें अंकित त्यागी व मोहन शर्मा की निर्मम पिटाई करने का आरोप लगाया है। नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेशानुसार अंकित त्यागी व मोहन शर्मा एक मामले की जानकारी लेने के लिए थाना सिहानी गेट पहुंचे, उस वक्त थाने में सिहानी चुंगी चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह व सिपाही मनोज द्वारा कपिल कुमार सैक्टर वार्डन के पिता केदार सिंह की पिटाई थाना सिहानी गेट थाने में अमानवीय तरीके से की जा रही थी।

अंकित त्यागी के पूछने पर कि इन्होंने क्या अपराध किया है, आपको इन्हें इस तरह मारना ठीक नहीं है, इस पर भूपेन्द्र सिंह ने पूछा कि तुम कौन हो? तो अंकित त्यागी ने कहा कि हम नागरिक सुरक्षा विभाग से हैं, इतना कहते ही भूपेन्द्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मी अंकित त्यागी को कार्यालय के अंदर खींचकर ले गए, मोहन शर्मा ने उक्त घटना का अपने मोबाइल से फोटो खींच रहे थे और बाहर खड़ी भीड़ का दूर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे तभी भूपेन्द्र सिंह ने मोहन शर्मा को अचानक पीछे से आकर दबोच लिया और कहा कि तू हमारी वीडियो रिकॉर्डिंग करेगा, मोहन शर्मा ने तुरंत अपना परिचय दिया।

लेकिन फिर भी भूपेन्द्र सिंह ने मोहन शर्मा की एक ना सुनी और हम दोनों का फोन भी छीन लिया हमने समझाया कि केदार सिंह के पुत्र कपिल कुमार नागरिक सुरक्षा में हैं, इसी लिए वरिष्ठ पदाधिकारी के आदेशानुसार ही हम जानकारी लेने के लिए आए हैं। 

Tags:    

Similar News