सेल बोर्ड से पेंशन को मंजूरी

भिलाईनगर ! सेल के विभिन्न इकाईयों में कार्यरत कर्मियों की बहुप्रतीक्षित पेंशन स्कीम अंतत: सेल बोर्ड ने 9 फरवरी को सम्पन्न हुए सेल बोर्ड की बैठक में मंजूरी दे दी;

Update: 2017-02-14 04:34 GMT

भिलाईनगर !   सेल के विभिन्न इकाईयों में कार्यरत कर्मियों की बहुप्रतीक्षित पेंशन स्कीम अंतत: सेल बोर्ड ने 9 फरवरी को सम्पन्न हुए सेल बोर्ड की बैठक में मंजूरी दे दी जिसके साथ ही सेल कर्मियों को पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया। यह स्कीम सभी गैर कार्यपालक कर्मचारियों जिनमे नियुक्ति के लिए लिए गए ट्रेनीज भी शामिल हैं, पर लागू होगी जो 1 जनवरी 2012 या उसके बाद कंपनी के रोल में दर्ज थे। नियुक्ति की तिथि से इसके दायरे में वे नए कर्मी भी शामिल होंगे जो 1 जनवरी 2012 के बाद सेलया में नियुक्त होंगे। इसके लिये अर्हता में कम से कम 15 साल की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त कर्मी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। मृत्यु तथा शारीरिक विकलांगता के कारण सेवामुक्ति की दशा में 15 साल की सेवा बाध्यता नहीं होगी।
पेंशन योजना में कंपनी अंशदान
2012 की  एनजेसीएस की मीटिंग के दौरान सीटू और दूसरी युनिअनों ने इस पेंशन स्कीम में कंपनी अंशदान की मांग रखी। 30 माह की चर्चा के बाद कंपनी  बेसिक़ डीए का  6 प्रतिशत अंशदान 1 जनवरी 2012 से इस पेंशन स्कीम में देने पर सहमत हुई। यह 6 प्रतिशत योगदान कम के दिशा-निर्देशों के अनुसार आता है जिसके अनुसार सेवानिवृत्ति पर दिया जाने वाला लाभ वेतन के 30 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए।1 जनवरी 2012 की तिथि से सभी कर्मियों के बेसिक तथा डीए का 6 प्रतिशत अंशदान प्रबंधन पेंशन स्कीम में करेगा।
पेशन के लाभ
पेंशन स्कीम में मिलने वाले लाभ एन्युटी के रूप में ही लिए जा सकेंगे। मृत्यु तथा शारीरिक विकलांगता के कारण सेवामुक्ति की दशा में एन्युटी के खरीदी के द्वारा ही पेंशन स्कीम के लाभ प्राप्त होंगे। जिसे एन्युटी  प्रदाता के द्वारा उपलब्ध हो रहे प्रावधानों के तहत खऱीदा जा सकेगा द्य ैम्ैठथ् के तहत जमा राशी के पेंशन स्कीम में जमा करने के प्रावधानों पर बोर्ड फैसला करेगा।
सेल कर्मियों को होगा जबरदस्त फायदा:रेड्डी
यह पीएफ, ग्रेच्युटी और  ईपीएस 95 पेंशन के अलावा एक अतिरिक्त पेंशन स्कीम है। जिससे सेल के सभी कर्मियों को फायदा होगा।

Tags:    

Similar News