CBSE रिजल्ट की घोषणा, 99.37 फीसदी बच्चे हुए पास; ऐसे देख सकते हैं अपने मार्क्स

परिणाम आज दोपहर 2 बजे घोषित हो गए बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम आज घोषित हुए है;

Update: 2021-07-30 14:32 GMT

कोरोना के कारण रोजमर्रा के जीवन की बहुत सी चीजें अस्तव्यस्त हो गईं। नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मजदूर, गृहणियां सभी वर्गों के लोग परेशान रहे। छात्रों को भी कोरोना के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पढ़ाई और परीक्षा सभी ऑनलाइन होने लगीं। 12वीं बोर्ड के छात्रों के सामने भी भविष्य को लेकर चिंता खड़ी हुई। कभी परीक्षा की तारीख बार – बार आगे बढ़ी, तो कभी परीक्षा होने पर ही प्रश्नचिह्न लग गया.... लेकिन अब कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई की तरफ से राहत भरी खबर आई है...आज का दिन 12वीं के छात्रों के लिए सुकून भरी खबर लेकर आया है.. दरअसल जिन परीक्षा के परिणामों को लेकर छात्र लगातार चिंता में नज़र आ रहे थे... वहीं परिणाम आज दोपहर 2 बजे घोषित हो गए बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम आज घोषित हुए है... केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी दी...

ऐसा रहा था 2020 और 2019 का परिणाम
पिछले साल, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.78 फीसदी था। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2020 के लिए कुल 12,03,595 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 11,92,961 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कुल 10,59,080 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। 2019 में 83.40 फीसदी की तुलना में पिछले वर्ष पास प्रतिशत में 5 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

 

ऐसे चेक करें सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट

पहला चरण: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दूसरा चरण: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।

तीसरा चरण: यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।

चौथा चरण: जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।

पांचवा चरण: जहां आपको अपनी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

छठा चरण:  इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।

सांतवां चरण:  जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।

Tags:    

Similar News