ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियंस लीग कल से होगा शुभारंभ जर्सी का किया लॉन्च पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने जर्सी का किया लॉन्च
ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियंस लीग (टीजीसीएल) के चौथे सत्र में वेव राइडर्स की टीम नए जोश और मजबूत तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी;
ग्रेटर नोएडा। ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियंस लीग (टीजीसीएल) के चौथे सत्र में वेव राइडर्स की टीम नए जोश और मजबूत तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। फ्रेंचाइजी ने रविवार को जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में टीजीसीएल 2026 के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। टीम में अनुभवी पेशेवर गोल्फरों के साथ उभरती प्रतिभाओं और गोल्फ के शौकीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि मशहूर पर्सनैलिटी जफर इकबाल टीम के सेलिब्रिटी गोल्फर होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त से 05 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में किया जाएगा।
टीजीसीएल के संस्थापक और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि लीग अपने चौथे सत्र में पहुंच चुकी है। यह प्रतियोगिता पेशेवर, एमेच्योर और सेलिब्रिटी खिलाड़ियों को एक साथ मंच उपलब्ध कराती है। इससे गोल्फ को बढ़ावा देने के साथ नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर भी मिलता है।
वेव राइडर्स की टीम पिछले सत्र के अनुभव को इस बार अपनी ताकत बनाएगी। टीम प्रबंधन ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का ऐसा संयोजन तैयार किया है, जिससे प्रतियोगिता के दौरान अनुभव और ऊर्जा का बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। टीम की कमान अनुभवी गोल्फर सिमरजीत सिंह को सौंपी गई है, जबकि आशीष कपूर उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में शौर्य भट्टाचार्य, रिद्धिमा दिलावरी, अर्जुन शर्मा और जैसमीन शेकर समेत कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में शामिल खिलाड़ियों से लीग के दौरान बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। पिछले सत्र में मिले अनुभव के आधार पर खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और खेल में सुधार किया है।
टीम का लक्ष्य इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश करना है। टीम की घोषणा के अवसर पर वेव ग्रुप के प्रबंध निदेशक और वेव राइडर्स के प्रमोटर राजीव गुप्ता ने कहा कि टीजीसीएल 2026 के लिए टीम में अनुभवी और नए खिलाड़ियों का शानदार मेल है। पिछले सत्र से मिली सीख और अनुभव इस बार टीम के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। टीजीसीएल के प्रमोटर अतीत गौड़ ने कहा कि प्रतियोगिता खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और सामुदायिक जुड़ाव को एक साथ लेकर चलती है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने और लोगों को गोल्फ से जोड़ने में मदद मिलेगी।