कार पेड़ से टकरायी, आरक्षक समेत पांच की मौत

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के बारसूर-गीदम मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार एक आरक्षक सहित पांच लोगों की मौत हो गयी है।

Update: 2020-03-06 12:55 GMT

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के बारसूर-गीदम मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार एक आरक्षक सहित पांच लोगों की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात्रि एक कार जिसमें पांच लोग सवार थे, बारसूर से गीदम की ओर जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर गणेश बहार नाला के पास एक पेड़ से टकरा गयी, जिसमें कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना का कारण कोहरा भी बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। आज सुबह आने जाने वालों ने क्षतिग्रस्त कार को देखकर थाने में खबर की।

मृतकों की पहचान अनिल पसपुल, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, रामधर पांडेय, सुखलाल पांडेय (आरक्षक) और राजेश लम्बाड़ी के रूप में हुयी है, जो बीजापुर और आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं।

Full View

Tags:    

Similar News