सऊदी अरब में बंधक बनाए गए 29 भारतीय छुड़ाए गए: सुषमा

 विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सऊदी अरब में बंधक बनाए गए 29 भारतीय कामगारों को छुड़ा लिया गया है। स्वराज ने कल रात ट्वीट कर कहा कि ये सभी मजदूर तेलांगाना के हैं

Update: 2017-03-31 11:30 GMT

नयी दिल्ली।  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सऊदी अरब में बंधक बनाए गए 29 भारतीय कामगारों को छुड़ा लिया गया है। स्वराज ने कल रात ट्वीट कर कहा कि ये सभी मजदूर तेलांगाना के हैं।

सरकार उनके भारत लौटने की व्यवस्था कर रही है। श्रीमती स्वराज ने कहा, “ हमने 29 भारतीय कामगारों काे छुड़ा लिया है। हम उनके हवाई टिकट का भी भुगतान कर रहे हैं।

” तेलंगाना के अप्रवासी भारतीय मामलों और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री केटी रामा राव ने इन कामगारों की मदद के लिए विदेश मंत्री से गुहार लगाते हुये कहा था कि राज्य के 29 प्रवासी श्रमिकों को सऊदी अरब में एक कंपनी द्वारा कथित रूप से बंधक बना लिया गया है।

उन्होंने  स्वराज को लिखे पत्र में कहा था कि कामगारों को बिना भोजन और बुनियादी सुविधाओं के अल-हस्सा प्रांत में कैद में रखा गया है तथा कंपनी ने उन्हें छोड़ने के लिए प्रत्येक कर्मचारी से 50 हजार अमेरिकी डॉलर की मांग कर रही है।

 राव की ओर से मदद की गुहार के बाद श्रीमती स्वराज ने 21 मार्च को सऊदी अरब में भारतीय राजदूत अहमद जावेद से इस मामले में कार्रवाई कर सभी भारतीयों को छुड़ाने का निर्देश दिया था।
 

Tags:    

Similar News