कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रतीक प्रकाश बनर्जी का निधन

कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रतीक प्रकाश बनर्जी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Update: 2020-07-03 15:24 GMT

कोलकाता। कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रतीक प्रकाश बनर्जी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वह 51 वर्ष के थे। कलकत्ता उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने बताया कि न्यायमूर्ति बनर्जी का आज तड़के शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया।

उन्हें 19 सितंबर 2017 को कलकत्ता उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया था और 21 सितंबर को उन्होंने शपथ ली थी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने न्यायमूर्ति बनर्जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, “कोलकाता उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश प्रतीक प्रकाश बनर्जी के निधन से दुखी हूं।”

उन्होंने कहा कि उनका इतनी कम उम्र में दुनिया से चले जाना न्यायपालिका और समाज के लिए बड़ी क्षति है। वह दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना करते हैं।

एक जून 1969 को जन्में न्यायमूर्ति बनर्जी ने कलकत्ता बॉयज स्कूल और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, कलकत्ता विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने 1984 और 1994 में आकाशवाणी, कोलकाता और युववाणी में पश्चिम संगीत के कार्यक्रम के उद्घोषक का काम किया।

उन्होंने नियमित रूप से 1989 और 1994 के बीच द इकोनॉमिक टाइम्स में कानून से जुड़े मसलों पर लेख लिखे। वह 1995 में एक वकील के तौर पर कलकत्ता के उच्च न्यायालय में शामिल हुए और 2011 में राज्य सरकार के वकील बने।

 

Full View

Tags:    

Similar News