रिश्वत लेते हुए एएसआई लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

 मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आज लोकायुक्त पुलिस ने एक सहायक उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है

Update: 2019-12-04 01:40 GMT

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आज लोकायुक्त पुलिस ने एक सहायक उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी जेपी वर्मा ने बताया कि यहां किरनापुर तहसील की किन्ही पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मुरलीधर कटरे को फरियादी नरेन्द्र सैयाम से उसके भाई को झगड़े के केस से बाहर निकालने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News