भाजपा त्रिपुरा में भारी बहुमत से सरकार बनायेगी: बिप्लव देव
भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश इकाई के प्रमुख बिप्लव देव ने राज्य में पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनायेगी।
By : एजेंसी
Update: 2018-02-23 11:42 GMT
अमबासा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के त्रिपुरा प्रदेश इकाई के प्रमुख बिप्लव देव ने राज्य में पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनायेगी।
देब ने धलाई जिले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। वह विधानसभा चुनाव के बाद धलाई जिले के पार्टी के सभी छह उम्मीदवारों के साथ बैठक करने के लिए कल यहां आये थे।
उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त हैं जिले में नयी शुरुआत होगी। राज्य में 18 फरवरी को चुनाव हुए थे और मतगणा तीन मार्च को होगी।