भोपाल की छह विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी की रायशुमारी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर की छह विधानसभा सीटों के लिए आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने रायशुमारी की

Update: 2018-10-17 13:10 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर की छह विधानसभा सीटों के लिए आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने रायशुमारी की।

पार्टी ने रायशुमारी के तहत सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं से टिकट प्रत्याशी के तौर पर तीन-तीन नाम प्राथमिकता पर मांगे थे, इसके तहत आज भोपाल शहर की छह सीटों हुजूर, नरेला, उत्तर, दक्षिण-पश्चिम, गोविंदपुरा और मध्य सीट पर रायशुमारी की गई।

भाजपा ने प्रत्याशी चयन की रायशुमारी के लिए मंत्री, विधायक, सांसद और संगठन के पदाधिकारियों की दो-दो लोगों की टीम तैयार की है, जिसके तहत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने स्थानीय मानस भवन में भोपाल शहर की विधानसभा सीटों के लिए रायशुमारी की। अब ये टीमें प्रदेश संगठन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

Tags:    

Similar News