भाजपा मंडल अध्यक्ष को जेल

टीकमगढ़ ! जतारा भाजपा मंडल अध्यक्ष व शराब कारोबारी किशन पटैरिया को जतारा पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर गुरूवार को सीजीएम कोर्ट में पेश किया।;

Update: 2017-02-11 04:06 GMT

1 साल से आबकारी एक्ट के मामले में थे फरार
पुलिस ने किया मामला दबाने का प्रयास

टीकमगढ़ !   जतारा भाजपा मंडल अध्यक्ष व शराब कारोबारी किशन पटैरिया को जतारा पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर गुरूवार को सीजीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से सीजीएम नीतूकांता वर्मा ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम कदवां निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन पटैरिया जो की तत्कालीन शराब लायसेंसधारी है,जिनके विरूद्ध संबंधित थाना पुलिस ने एक वर्ष पूर्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से सत्ता का लाभ लेते हुए वह फरार चल रहा था।
आरोपी पटैरिया को पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया हो। जहां से उनकी जमानत खारिज करते हुए न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। जतारा पुलिस भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन पटैरिया को उन्हीं के लग्जरी फोर्चूनर वाहन  क्रमांक एमपी 04 सी क्यू 1704 से लेकर न्यायालय पहुंची। जहां दिन भर श्री पटैरिया से मिलने जुलने वालों का तांता लगा रहा। पुलिस ने सत्ता के दबाब में मंडल अध्यक्ष का काफी पक्षपात करने का प्रयास किया। जिसके चलते पुलिस  अपने वाहन से न लाकर श्री पटैरिया को उन्हीं के वाहन से लेकर न्यायालय पहुंची। श्री पटैरिया के न्यायालय पहुंचे ही समर्थकों का आना शुरू हो गया और समूचा परिसर समर्थकों से पटा रहा।

पुलिस ने किया मामला दबाने का प्रयास
बीते दो-तीन दिनों से भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन पटैरिया की गिरफ्तारी की अटकलें लगाई जा रही थी,मगर पे्रस के लोगों ने जतारा पुलिस से इस मामले के संबंध में जानकारी जुटाना चाही तो संबंधित थाना प्रभारी ने कोई भी जानकारी नही दी और वह इस मामले से अपना पलड़ा झाड़ते रहे। गुरूवार को जैसे ही गिरफ्तारी की खबर लगी तो मजबूरन पुलिस को जानकारी देना पड़ी।
कौन है किशन पटैरिया
यूं तो किशन पटैरिया एक साधारण परिवार से नाता रखने वाले व्यक्ति हैं, लेकिन विगत 10 वर्षों में सामान्य व्यक्ति से आबकारी ठेकेदार बनने का उनका सफर बड़ा ही रोमांचकारी रहा है। बड़े नेताओं की जी हजूरी कर उन्होने कुछ ही वर्षों में करोड़ों रूपये की संपत्ति अर्जित कर ली। भाजपा के मठाधीशों ने उन्हे भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष नियुक्त करा दिया। सत्ता का भरपूर फायदा उठाकर उन्होने लाखों रूपये के बारे न्यारे कर लिये। गौरतलब है कि, बीते कुछ वर्ष पूर्व किशन पटैरिया के फार्म हाऊस पर अवैध गुटखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था जिसमें उनके द्वारा नकली गुटखा बनाने की बात सामने आई थी। महंगी गाडिय़ों एवं अत्याधुनिक हथियारों का शौक रखने वाले किशन पटैरिया को प्रदेश के कद्दावर नेताओं के साथ फोटो खिचाकर चर्चाओं में रहना बेहद पसंद है। सुना तो यहां तक भी जाता है कि जतारा,पलेरा थाने में इनका सिक्का चलता है। इनकी बात को थाना प्रभारी सहित किसी भी विभाग का अधिकारी, कर्मचारी काट नहीं पाता है।

Tags:    

Similar News