प्रवासी मजदूरों पर भाजपा और कांग्रेस कर रही हैं राजनीति : मायावती

बसपा की अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि मजदूरों को उचित मजदूरी दिलाने के प्रयास नहीं किए गए

Update: 2020-05-25 05:29 GMT

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि मजदूरों को उचित मजदूरी दिलाने के प्रयास नहीं किए गए जिसके उन्हें परेशानी झेलनी पडती है।

सुश्री मायावती ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा के लिए भाजपा की केंद्र सरकार और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के मुद्दे पर दोनों ही पार्टियां घिनौनी राजनीति कर रही हैं।

बसपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार और कांग्रेस ने मजदूरों की लगातार अनदेखी की है जिसके कारण उन्हें रोजगार के लिए अलग-अलग शहरों में जाना पड़ा और अब लॉकडाउन के कारण वे भूखे-प्यासे सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं । उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। अभी तक जहां मजदूर काम कर रहे थे उनसे काम ज्यादा लिया जाता था और वेतन कम दिया जाता था। उन्होंने कहा, " बसपा ने हमेशा ही मजदूरों के भले के लिए काम किया। हम उन्हें बेरोजगारी भत्ता नहीं रोजगार देते थे।"

 

Full View

Tags:    

Similar News