ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

राजस्थान में अलवर जिले में कठूमर थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ रोड पर मानखेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवकी मौत हो गई

Update: 2021-02-21 01:40 GMT

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले में कठूमर थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ रोड पर मानखेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के तसई निवासी मनीराम का पुत्र छोटू 20 वर्ष सुबह मानखेड़े और काकरोली इलाके में मोटरसाइकिल से टोस और ब्रेड की सप्लाई करने गया था। जब वह इन चीजों की सप्लाई करके वापस लौट रहा था, तो वह कठूमर लक्ष्मणगढ़ रोड पर मानखेडे के पास सामने से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Full View

Tags:    

Similar News