छग में भाजपा को बड़ा झटका, नंदकुमार साय ने कांग्रेस ज्वाइन की

छत्तीसगढ़ में भाजपा को मजदूर दिवस के मौके पर बड़ा झटका लगा है। यहां के आदिवासी दिग्गज नेता नंदकुमार साय ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली

Update: 2023-05-01 12:22 GMT

रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा को मजदूर दिवस के मौके पर बड़ा झटका लगा है। यहां के आदिवासी दिग्गज नेता नंदकुमार साय ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर राजीव भवन मंे आयोजित कार्यक्रम में साय ने मुख्यमंत्री भूपेष बघेल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर साय ने कांग्रेस की सदस्यता का फार्म भरा और मुख्यमंत्री ने उन्हें सूत की माला पहनाई। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News