भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अगले साल रिलीज होगी

आलिया भट्ट अभिनीत संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अगले साल 11 सितंबर को रिलीज होगी।

Update: 2019-10-16 19:21 GMT

मुंबई । आलिया भट्ट अभिनीत संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अगले साल 11 सितंबर को रिलीज होगी। भंसाली के कार्यालय से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "इस फिल्म में आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ पहली बार भंसाली प्रोड्क्शन्स ने जयंतीलाल गाडा के पेन इंडिया लिमिटेड के साथ सहयोग किया है।"

फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

आलिया इससे पहले 'इंशाअल्लाह' में भंसाली के साथ काम करने वाली थीं जिसमें उनके साथ सलमान खान भी थे। यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी।

हालांकि किसी वजह से बात नहीं बनी।

आलिया, इस फिल्म से पहली बार भंसाली के साथ जुड़ी हैं।

Full View

Tags:    

Similar News