सलमान और शाहरुख को लेकर फिल्म बनाएंगे भंसाली!
बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली दबंग स्टार सलमान खान और किंग खान शाहरूख खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली दबंग स्टार सलमान खान और किंग खान शाहरूख खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं।
शाहरुख और सलमान की सुपरहिट जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शाहरूख और सलमान ने ‘करण अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’, और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। चर्चा है कि सलमान और शाहरूख एक बार फिर से साथ काम करते नजर आ सकते हैं।
चर्चा है कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में शाहरुख और सलमान काम करते नजर आ सकते हैं।फिल्म की कहानी दो लीड एक्टर वाली होगी। फिल्म दो दोस्तों की कहानी होगी जो बाद में दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म की कहानी अभिनेता दिलीप कुमार और राज कुमार की फिल्म सौदागर से मेल खाती है। भंसाली अभी फिल्म का ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं जिसे पूरा करने में नौ महीने तक का समय लग सकता है।