बलरामपुर: 3 करोड़ की लागत से टू लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा
उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र से पिपरा घाट तक तीन करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से टू लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा।;
By : एजेंसी
Update: 2017-11-24 15:07 GMT
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र से पिपरा घाट तक तीन करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से टू लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहाँ बताया कि उतरौला से पिपरा घाट तक 92 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण अगले वर्ष मार्च तक प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जायेगा। अन्य सड़को कॊ शीघ्र ही गड्डामुक्त कर लिया जायेगा।