अयोध्या पुलिस ने किया लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की अयोध्या पुलिस ने मवई इलाके में हुई लूट का खुलासा करते हुए आज दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी आदि बरामद की

Update: 2021-02-22 09:29 GMT

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की अयोध्या पुलिस ने मवई इलाके में हुई लूट का खुलासा करते हुए आज दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी आदि बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मवई पुलिस ने सूचना के आधार पर रेछ घाट बैरियर के पास चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों अजय और गंगाराम उर्फ रिधनी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूट का 39 हजार रूपये नगद, मोबाइल फोन, दो तमंचे विभिन्न बोर, कुछ कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशें शातिर किस्म के अपराधी है, जिसके विरूद्ध जिले के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, आम्र्स एक्ट आदि के 04-04 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशें कुमारगंज इलाके के रहने वाले हैं । दोनों को जेल भेज दिया।

Full View

Tags:    

Similar News