अयोध्या विवाद: हिन्दू महासभा ने दायर की पुनर्विचार याचिका

अयोध्या विवाद में हिन्दू पक्ष की ओर से अखिल भारत हिन्दू महासभा ने आज उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की

Update: 2019-12-09 13:57 GMT

नयी दिल्ली। अयोध्या विवाद में हिन्दू पक्ष की ओर से अखिल भारत हिन्दू महासभा ने आज उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की।

महासभा की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने यह याचिका दायर की।

याचिका में सुन्नी वक्फ़ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने के शीर्ष अदालत के नौ नवंबर के फैसले का विरोध किया गया है।

याचिकाकर्ता ने बाबरी विध्वंस को गैरकानूनी बताने वाली टिप्पणी को हटाने की सर्वोच्च न्यायालय से मांग की है।

 

Full View

Tags:    

Similar News