ऑटो सवार युवक मोबाइल झपटकर हुए फरार

अभी तक मोटरसाइकिल सवार झपटमार ही पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे, मगर अब ऑटो में भी झपटमारी की वारदात सामने आ रही हैं।

Update: 2017-03-21 12:55 GMT

फरीदाबाद। अभी तक मोटरसाइकिल सवार झपटमार ही पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे, मगर अब ऑटो में भी झपटमारी की वारदात सामने आ रही हैं। सेक्टर-55 क्षेत्र में ऑटो सवार तीन बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे एक युवक का मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए।

मुकेश कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी रवि कुमार ने बताया कि शाम करीब 7 बजे वह ड्यूटी से पैदल घर लौट रहा था। जब वह एल्सन चौक पर पहुंचा तो पीछे से एक ऑटो में तीन युवक सवार होकर आए। उन्होंने रवि के हाथ से मोबाइल झपट लिया और तेज गति से ऑटो चलाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News