विस अध्यक्ष सहित मंत्रियों ने की गंगा की महाआरती

राजिम ! राजिम महाकुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर साध्वी प्रज्ञा दीदी के सानिध्य में गंगा मैया की महा आरती की गई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धर्मस्व मंत्री बृजमोहन;

Update: 2017-02-12 04:27 GMT

राजिम महाकुंभ- कल्प मेला
राजिम !   राजिम महाकुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर साध्वी प्रज्ञा दीदी के सानिध्य में गंगा मैया की महा आरती की गई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति मंत्री दयालदास बघेल, सुधांशु महाराज, सांसद चंदूलाल साहू, वित्त आयोग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज, राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, वेद रतन सेवा प्रकल्प के संस्थापक अशोक राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान जबलपुर से आए आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। गंगा आरती के पश्चात साध्वी प्रज्ञा भारती दीदी ने कहा कि पिछले 5 साल पहले ऐसा मंच नहीं था, लेकिन महानदी मैया और छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से राजिम कुंभ कल्प मेला में एक विशाल मंच की प्राप्ति हुई है। आरती के पूर्व अतिथियों द्वारा गंगा घाट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महानदी मैया की आरती काफी भव्य लग रही थी। हर हर महादेव शिवशंकर भोले व महानदी मैया की जयकारे से समूचा नदी क्षेत्र गूंज रहा था। नदी के बीच गंगा आरती मंच के किनारे गंगा मैया की मूर्ति स्थापित की गई है। नदी के किनारे 11 मंच बनाए गए हैं, जिसमें जबलपुर आश्रम से आए 14 पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। उल्लेखनीय है कि वेदरतन सेवा प्रकल्प के संस्थापक अशोक राजपूत द्वारा 5 वर्ष पहले अथक प्रयास कर राजिम त्रिवेणी संगम में महा आरती की शुरुआत की गई। आज कई राजनेताओं, साधु-संतों, मनीषियों एवं हजारों लोग इस महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ ले रहे हैं।
प्रकृति के दिए हुए शुद्ध जल के स्रोत नदियों को बचाने देश भर में महाआरती के माध्यम से जन जागरण कर रही वेदरतन सेवा प्रकल्प के संरक्षक साध्वी प्रज्ञा भारती जी महानदी प्रहरी बनकर राजिम कुंभ में विगत 5 वर्षो से महानदी की भव्य आरती साधु संतो व शासन के जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं के बीच संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत के संयोजन में कर रही है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा निर्मित विशाल गंगा आरती घाट पर इस वर्ष का अलौकिक मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। श्री राजपूत ने बताया कि दीदी साध्वी प्रज्ञा भारती इस समय मध्यप्रदेश सरकार एवं आमजनों के सहयोग से नर्मदा यात्रा में अपनी योगदान दे रही है और अपने तय कार्यक्रम से समय निकालकर राजिम कुंभ में उपस्थिति दे रही है। उनके प्रेरणादायी उदबोधन से नदियों के प्रति लगाव और स्वच्छ रखने की प्रवृत्ति पर जबरदस्त असर हो रहा है। यही कारण है कि हजारों नदी प्रहरी बनकर नदियों को स्वच्छ, निर्मल, प्रदूषणमुक्त करने दीदी मां के नेतृत्व में लोग जुट रहे है। राजिम महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति मंत्री डॉ. दयाल दास बघेल के समर्थन व सक्रियता से धर्मावलंबी भारत की प्राचीन सभ्यता मेला के स्वरूप को महान आकार दिया जा रहा है। महानदी की आरती में लगातार महानदी प्रहरी बनकर छाया राही, विक्रम मेघवानी, अशोक गांधी, महेश यादव, पूर्णिमा चंद्राकर, साधना सौरज, शीतल राजपूत, कृतिका निर्मल, कमला थवानी, विकास ठाकुर, अनुज ठाकुर, भारती महाडिक़, रेखा सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, मयंक सोनी, तनु मिश्रा, धनमती साहू, रेखा बंजारी, अंजू नायक, तुषार कदम, कृतिका राजपूत आदि सेवा दे रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News