लेबर पेमेंट लेकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार
मेमर्स सुनील कुमार अग्रवाल के फर्म में कार्यरत कम्पनी का एकाउटेंट मिथलेश कुमार पटेल 23 सितंबर को कुछ सामान मंगवाने एवं लेबर पेमेंट का 6,50,000/- रूपये;
रायगढ़। मेमर्स सुनील कुमार अग्रवाल के फर्म में कार्यरत कम्पनी का एकाउटेंट मिथलेश कुमार पटेल 23 सितंबर को कुछ सामान मंगवाने एवं लेबर पेमेंट का 6,50,000/- रूपये आफिस में काम करने वाले विश्वनाथ जैना को देकर कम्पनी के अमित स्वर्णकार को देने के लिये बोला था, उस रूपये कों विश्वनाथ जैना लेकर फरार हो गया था, जिसकी रिपोर्ट मिथलेश पटेल द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराया गया था, जिस पर विश्वनाथ जैना के विरूद्ध अप.क्रं. 713/17 धारा 406 ताहि दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना के बाद से ही विश्वनाथ जैना अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा विश्वनाथ जैना के मोबाईल नम्बर का कॉल डिटेल, टावर लोकेशन निकलवाकर संदेही विश्वनाथ जैना का पुख्ता लोकेशन मिलने पर थाने से सहायक उप निरीक्षक आर.एस. तिवारी के हमराह आरक्षक प्रदीप गहलोत और संदीप कौशिक को संदेही के पतासाजी के लिये ओडिसा रवाना किया गया था।
जिनके द्वारा दिनांक 22.10.17 को विश्वनाथ जैना को पीपली(ओडिसा) में गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर रायगढ़ लाये, विश्वनाथ जैना से 3 लाख रूपये जप्त हुये हैं, शेष रकम को विश्वनाथ खर्च करना बता रहा है , आरोपी विश्वनाथ जैना पिता अर्पित जैना उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम बिआली थाना देवंग जिला पुरी ओडिसा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।