आरोपी माल सहित गिरफ्तार

क्षेत्र में हो रही चोरी पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों का पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र गर्ग ने क्राईम ब्रांच प्रभारी को निर्देशित किया था

Update: 2018-05-28 15:26 GMT

बेमेतरा।  क्षेत्र में हो रही चोरी पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों का पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र गर्ग ने क्राईम ब्रांच प्रभारी को निर्देशित किया था।

जिस पर लगाये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम नवकेशा चैक देवकर के पास प्रकाश पारधी पिता रमेश पारधी उम्र 35 वर्ष ग्राम बिरझापुर जो पूर्व में चोरी के प्रकरण का आरोपी घुम रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर आरोपी को अपने कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया।

आरोपी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व चैकी देवकर क्षेत्र के ग्राम नवकेशा में रात्रि में दो घरो में घुस कर चोरी करना एवं उक्त चोरी के सामान को अपने गृह ग्राम बिरझापुर घर में छुपा कर रखना बताया। आरोपी के निशानदेही पर उसके घर बिरझापुर से सोने एवं चांदी के जेवर जिसमें 5 चांदी का लच्छा, 1 जोड़ी पायल (करीब 1 किलों) एवं 2 सोने का लॉकेट (1 ग्राम) कीमत करीब 60,000 रूपये को आरोपी के कब्जे से जप्त कर  अग्रिम कार्यवाही के लिए चैकी देवकर के सुपूर्द किया गया। जहां आरोपी के विरूद्ध 41(1$4) धारा 379 भादवि के तहत कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी पूर्व में भी चोरी के अनेक प्रकरणो में भी जेल जा चुका है। कार्यवाही में क्राईम ब्रांच प्रभारी निरी. डी.के. मारकण्डेय, प्र.आर. प्रमोद पाण्डेय, आर. रविन्द्र तिवारी, रामेश्वर माण्डले, हेमंत सााहू, राजकुमार भास्कर, प्रदीप चतुर्वेदी, ज्ञानेश्वर शुक्ला, संदीप साहू, गोपाल राजपूत, गोविन्द क्षत्रिय, मुकेश राजपूत, पंचराम घोरबंधे एवं चैकी प्रभारी डी.एल. सोना सहित स्टाफ शामिल थे।

Full View

Tags:    

Similar News