आंध्र प्रदेश: सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में सोमवार तड़के एक कार के डिवाइडर से टकराने पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।;
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-01-30 12:05 GMT
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में सोमवार तड़के एक कार के डिवाइडर से टकराने पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना जम्मलमडुगु में एक पुराने बस स्टेशन के पास हुई जब ताडिपत्रि से आ रही तेज रफ्तार कार नियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
पुलिस का कहना है कि इस कार में पांच लोग सवार थे जिसमें से तीन की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। सभी मृतक जम्मलमडुगु से ही हैं। शवों को जम्मलमडुगु के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है जबकि घायलों को कुरनूल के अस्पताल में भर्ती किया गया है।