ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति मौत

 मध्यप्रदेश के सतना के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।;

Update: 2019-12-10 12:21 GMT

सतना।  मध्यप्रदेश के सतना के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल देर रात दुपहिया वाहन से जा रहे समर बहादुर सिंह (67) भुजवा मुहल्ले के पास सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्डों के कारण गिर गए थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

Full View

Tags:    

Similar News