अमित शाह ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

 केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को बधाई दी

Update: 2020-05-30 09:39 GMT

 नई दिल्ली । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को बधाई दी है। इस मौके पर शाह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी।

ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण मोदी 2.0 के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हृदयपूर्वक बधाई देता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगतिशील रहेगा। #1YearOfModi2

— Amit Shah (@AmitShah) May 30, 2020

Tags:    

Similar News