गुजराती पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान मे अजमेर की रामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुजरात की एक महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है
By : एजेंसी
Update: 2021-03-10 01:07 GMT
अजमेर। राजस्थान मे अजमेर की रामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुजरात की एक महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है।
अजमेर दक्षिण के उपाधीक्षक मुकेश सोनी के अनुसार फरीदाबाद यूआईटी क्वार्टरों की तरफ सात मार्च को महिला अर्धनग्न अवस्था में गिरी हुई पड़ी थी जिसे बाद में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता के 161 के बयान के आधार पर अनुसंधान शुरू किया तो मुल्जिम गिरफ्तार किए गए जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध किया गया।
शेष आरोपियों में लोकेश (18), राकेश (19), भरत (21) तीनों सांसी रामगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले तथा आकाश (19) अजयनगर का रहने वाला है।
पुलिस ने चारों को बापर्दा गिरफ्तार कर उनके पास से पीड़िता का मोबाइल भी बरामद किया है।