महिला और बच्चे पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बामोरकला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला और उसके ग्यारह माह के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गयी और महिला घायल हो गयी।
By : एजेंसी
Update: 2020-03-12 14:30 GMT
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बामोरकला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला और उसके ग्यारह माह के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गयी और महिला घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बल्लू (25) को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया। कल उसने खेत पर कार्य कर रही उर्मिला (24) और उसके ग्यारह माह के बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस वजह से बच्चे की मौत हो गयी और महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।
बताया गया है कि कथित प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना हुयी है।