यमुनानगर में दुर्घटना, तीन युवकों की मौत

हरियाणा के यमुनानगर में कल देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई

Update: 2020-12-16 18:36 GMT

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में कल देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि चार युवक कार में बड़शामी से जठलाना होकर यमुनानगर आ रहे थे। जठलाना खजूरी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे एक वाहन की तेज लाईट से चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार पेड़ से टकरा गई।

किसी राहगीर के सूचित करने पर पुलिस वहां पहुंची औेर घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकालकर सिविल अस्पताल भेेजा गया। वहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित किया। चौथे युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। उसकी भी हालत गंभीर बताई जाती है।

Tags:    

Similar News