महाराष्ट्र में 91 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित

आपातकालीन 100 नम्बर पर कोविड-19 से संबंधित कुल 98461 कॉल प्राप्त हुई।

Update: 2020-05-31 16:01 GMT

पुणे। महाराष्ट्र पुलिस के जवान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की चपेट में तेजी से आते जा रहे है और पिछले 24 घंटे में 91 पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से रविवार को इस बीमारी से संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 2416 हो गई है।
इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 1421 है और 26 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अुनसार 22 मार्च से 31 मई की लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई और 86 घायल हुए हैं। इन अपराधों के लिए 835 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आपातकालीन 100 नम्बर पर कोविड-19 से संबंधित कुल 98461 कॉल प्राप्त हुई।
 

Full View

Tags:    

Similar News