डाक वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए 8 कर्मियों का चयन

अखिल भारतीय डाक वॉलीबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2020 के लिए डाक परिमंडल से इस बार 8 कर्मियों का चयन हुआ है

Update: 2019-09-20 15:53 GMT

पिथौरा। अखिल भारतीय डाक वॉलीबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2020 के लिए डाक परिमंडल से इस बार 8 कर्मियों का चयन हुआ है यह सभी 20 से 23 सितंबर तक शिमला में अपना प्रदर्शन करेंगे इस बार के चयन में रायपुर से जितेंद्र विवेक सांगवान ,मनोज कुमार साहू ,दिवाकर प्रधान ,किशन कुमार , ललित तल रेजा, अर्जुन साहू एवं हरि शंकर पटेल का चयन हुआ है

डाक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए कर्मचारियों का चयन कर उन्हें प्रदर्शन हेतु भेजा जाता है पिथौरा तेंदू कोना निवासी अर्जुन साहू उप डाकपाल ने बताया कि वह इसके पूर्व वालीबॉल मैच कोलकाता में तथा बैडमिंटन में शिलांग इलाहाबाद लखनऊ धर्मशाला में अपना प्रदर्शन कर चुके हैं रायपुर संभाग के प्रवर अधीक्षक श्री हरीश कुमार महावर ने इन कर्मचारियों के सफल नेतृत्व की कामना की है। 

Full View

Tags:    

Similar News