जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 636 नए मामले

जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 636 नए लोग पॉजिटिव पाए गए

Update: 2020-10-10 01:59 GMT

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 636 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 82,429 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 636 नए मामलों में, 263 मामले जम्मू संभाग से और 373 मामले कश्मीर संभाग से हैं।

इस दौरान यहां कोरोनावायरस से 15 लोगों की मौत हो गई है, जिससे प्रदेश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,306 हो गई है, वहीं इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 69,979 हो गई है।

प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 11,144 है, जिनमें से 4,989 मामले जम्मू संभाग से और 6,155 कश्मीर संभाग से हैं।

Full View

Tags:    

Similar News