आंध्र प्रदेश में कोरोना के 5,795 नए मामले

आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 5,795 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 7.2 लाख तक पहुंच गई

Update: 2020-10-07 00:23 GMT

अमरावती। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 5,795 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 7.2 लाख तक पहुंच गई। वहीं, 6,046 मरीज डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सबसे अधिक पूर्वी गोदावरी जिले में 970 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में मामलों की संख्या 66,555 हो गई है।

बीते 24 घंटों में और 33 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,052 हो गई।

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 50,776 पहुंच गई है।

Full View

Tags:    

Similar News