राजस्थान में कोविड-19 के 476 नये मामले, दो की मौत

राजस्थान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के 476 नये मामले सामने आने के बाद रविवार को इसकी संख्या तीन लाख 25 हजार 424 हो गई

Update: 2021-03-22 05:49 GMT

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के 476 नये मामले सामने आने के बाद रविवार को इसकी संख्या तीन लाख 25 हजार 424 हो गई।

चिकित्सा निदेशालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 86 नये मामले राजधानी जयपुर में सामने आये। इसके अलावा जोधपुर में 49, उदयपुर में 46, अजमेर में 36, भीलवाडा , डूंगरपुर में 32-32, कोटा 39, राजसमंद में 23, बांसवाडा 20, अलवर में 12, प्रतापगढ, सिरोही झालावाड 11-11, नागौर- बारां में छह-छह, बीकानेर एवं श्रीगंगानगर में पांच-पांच, बूंदी, जालौर एवं हनुमानगढ में चार-चार, करौली, सवाई माधोपुर एव सीकर में तीन-तीन, धौलपुर में दो एवं बाड.मेर, दौसा एवं झुंझुनू में एक-एक नया मामला सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 3585 है। प्रदेश में आज दो और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की संख्या अब तक 2798 पहुंच गई है।

Full View

Tags:    

Similar News