एम्स के 40 स्वास्थ्यकर्मी क्वारंटीन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आंत रोग विभाग में कायर्रत कम से कम 40 डाक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार को क्वारंटीन में भेज दिया गया है।

Update: 2020-04-24 16:31 GMT

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आंत रोग विभाग में कायर्रत कम से कम 40 डाक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार को क्वारंटीन में भेज दिया गया है।

एम्स सूत्रों ने आज बताया कि 35 वर्षीय एक पुरूष नर्स के कोरोना पाजिटिव आने के बाद ऐहतियात के तौर पर इन 40 कर्मियों को स्वंय आइसोलेशन में भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि पांच दिन क्वारंटीन में रहने के बाद इनकी कोरोना जांच की जायेगी। संपर्क का पता लगाने का काम चल रहा है।
 
Full View

Tags:    

Similar News