फिलिपींस की राजधानी में परिवहन टर्मिनल में आग लगने से 2 की मौत, 5 घायल

फिलिपींस की राजधानी में रविवार को एक परिवहन टर्मिनल पर ट्रक और बस में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए।

Update: 2023-12-17 15:19 GMT

मनीला, फिलिपींस की राजधानी में रविवार को एक परिवहन टर्मिनल पर ट्रक और बस में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अग्नि सुरक्षा ब्यूरो ने कहा कि आग मैरीकिना शहर के एक टर्मिनल पर स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे लगी। आग कुछ ही मिनट में तेजी से फैल गई।

सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने एक घंटे से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया। अग्नि सुरक्षा ब्यूरो ने घातक आग का कारण निर्धारित करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News