छत्तीसगढ़ में मिले 1924 नए संक्रमित मरीज, नौ की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1924 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,जबकि नौ की मौत हो गई

Update: 2020-10-05 01:44 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1924 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,जबकि नौ की मौत हो गई। इस दौरान 496 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 1924 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है,उनमें सर्वाधिक 307 रायपुर के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 119, राजनांदगांव के 128,बालोद के 40,बेमेतरा के 20,कवर्धा के 36,धमतरी के 17,बलौदा बाजार के 63,महासमुन्द के 47,गरियाबन्द के 19,बिलासपुर के 126,रायगढ़ के 184, कोरबा के 139 ,जांजगीर के 139,मुंगेली के 20,पेन्ड्रा के चार,सरगुजा के 83,कोरिया के 29,सूरजपुर के 71,बलरामपुर के 33,जशपुर के 15,बस्तर के 80,कोन्डागांव के 43,दंतेवाड़ा के 23,सुकमा के 41,कांकेर के 26,नारायणपुर के 11,बीजापुर के 57 एवं अन्य राज्य के चार मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 496 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।इस दौरान नौ संक्रमित मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में सात अन्य बीमारियों से भी पीडित थे।

राज्य में अभी तक कुल 123324 सैंपल पाजिटिव मिले हैं।राज्य में इस समय 28548 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 55749 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 1045 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Full View

Tags:    

Similar News