जगदलपुर संभाग में मिले कोरोना के 171 नए मरीज

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर संभाग में 171 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

Update: 2020-09-12 14:26 GMT

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर संभाग में 171 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार संभाग में 171 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें नारायणपुर से 34 ,बीजापुर से 38 , दंतेवाड़ा से 19 , कोण्डागांव से 30, कांकेर से 29 और बस्तर जिले से 21 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। तीन नए लोगों की कोरोना से मौत हुयी है।

Full View

Tags:    

Similar News