बस्ती में 15 मरीजों ने जीती कोविड-19 से जंग

उत्तर प्रदेश के बस्ती में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद उन्हें चिकित्सालय से फूल माला पहनाकर उनके घरों को भेजा गया;

Update: 2020-05-26 10:26 GMT

बस्ती|  उत्तर प्रदेश के बस्ती में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद उन्हें चिकित्सालय से फूल माला पहनाकर उनके घरों को भेजा गया है|

अधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 15 मरीजों की दूसरी और तीसरी जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव मिली। डब्ल्यूएचओ के निर्देशानुसार इन सभी 15 मरीजों का चिकित्सालय से उनके घरों को भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया है कि अब तक जिले में कुल 141 मरीज करोना वायरस से संक्रमित मिले है। इसमें से एक महिला गाजीपुर जिले की थी वह वहां चली गई है। दो मरीजों की मौत हो चुकी है। 28 पहले ठीक हो चुके हैं। 110 मरीजों में से 15 सोमवार को ठीक होकर अपने-अपने घरों को चले गए हैं। जिले में अब 95 कोविड-19 से ग्रसित हैं इनका बस्ती मुंडेरवा और रुधौली के कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है|


Full View

Tags:    

Similar News